Tuesday , February 24 2026

पंजाब से लेकर Bollywood तक, Diljit Dosanjh ने एक्टिंग-सिंगिंग से जीता दिल, Global Tour ने रचा इतिहास

गायक से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ आज यानी की 06 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक ऐसे और शायद पहले कलाकार हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। पंजाबी गानों से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों तक दिलजीत दोसांझ ने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज दिलजीत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

जन्म और परिवार

पंजाब के जालंधर में 06 जनवरी 1984 को दिलजीत दोसांझ का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही गायकी का सफर शुरूकर दिया था। वह बचपन में गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे। यहीं दिलजीत ने सुरों की साधना की और संगत के बीच अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।

सिंगिंग और फिल्मी करियर

साल 2000 में दिलजीत दोसांझ ने अपना करियर शुरू किया था। साल 2005 में अपने एल्बम ‘स्माइल’ और साल 2008 में ‘चॉकलेट’ से पंजाबी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। फिर साल 2010 में दिलजीत ने पंजाबी फिल्म ‘मेल करादे रब्बा’ में कैमियो किया था। इसके बाद साल 2011 में पंजाबी फिल्म ‘द लायन ऑफ पंजाब’ में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य अभिनेता के रुप में डेब्यू किया था।

फिल्म और पुरस्कार

साल 2016 में दिलजीत दोसांझ ने क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। इसके बाद साल 2019 में फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम किया और इस फिल्म के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार का दूसरा नामांकन मिला।

इसके बाद साल 2024 में अभिनेता ने ‘अमर सिंह चमकीला’ में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की। यह फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई और इसके साथ ही दिलजीत ने यह साबित कर दिया कि वह एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में ही माहिर हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम हैं दिलजीत

साल 2000 तक दिलजीत दोसांझ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन रहे थे। वहीं साल 2021 में उनका 12वां एल्बम ‘मूनचाइल्ड एरा’ रिलीज हुआ। यह बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 32वें नंबर पर रहा। वहीं बिलबोर्ड चार्ट पर अपने तीन एल्बम रखने वाले दिलजीत दोसांझ तीसरे भारतीय कलाकार बने। पंजाबी संगीत को भारत से बाहर ले जाने के लिए उन्होंने वार्नर म्यूजिक के साथ साझेदारी की। बता दें कि यह पहली बार था, जब किसी म्यूजिक लेबल के साथ उन्होंने करार किया।

दिल-लुमिनाटी टूर

साल 2024 में दिलजीत दोसांझ ने दिल-लुमिनाटी टूर के साथ इतिहास रच दिया था। यह टूर उत्तरी अमेरिका से शुरू हुआ था और फिर सितंबर 2024 में यूरोप जाने से पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक फैला। इसके सबसे खास पलों में एक जिमी फॉलन शो में प्रदर्शन था, इसने उनको सबसे बड़े पंजाबी कलाकार के रूप में पेश किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com