मेष- आज लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार की गंभीरता की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं।
मिथुन- आज प्रेम संबंधों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। कानूनी मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं, इसीलिए नए काम की शुरूआत न करें। केवल कही-सुनी बातों पर ही सहसा विश्वास न करें।
कर्क- आज वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धियों से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। आप परिवार को अत्यधिक महत्व देंगे। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह- आज सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी काम को टालते हैं, तो भविष्य में भी उसके टलने की संभावना बढ़ जाएगी। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या- आज समझदारी पूर्वक स्थितियों को संभालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा पाएंगे। आप वही काम करना पसन्द करेंगे, जो आपका शौक बन गया हो। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आपको बड़ा लाभ दे सकता है।
तुला- आज व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी, लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। बोलचाल में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। लेन-देन में की गई जल्दबाजी आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकती है।
वृश्चिक- आज नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप अत्यंत सजग रहेंगे। विवेक से काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा।
धनु- आज जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिए। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे।
मकर- आज व्यवसाय में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुभव मिलेंगे। मित्रों से आपको कुछ उपहार मिल सकता है। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बंधुओं के बीच आत्मीयता की भावना बढ़ेगी।
कुंभ- आज अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। बवासीर के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
मीन- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal