प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात लखनऊ सहित अमरोहा, हमीरपुर, जौनपुर, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, फतेहपुर और शामली के जिलाधिकारियों का तबादला किया। बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को अब लखनऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
लखनऊ के वर्तमान जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, घनश्याम मीना को हमीरपुर, दिनेश को जौनपुर, रवीन्द्र मंडेर को प्रयागराज, अरविंद मल्लप्पा बंगारी को आगरा, नवनीत चहल को आजमगढ़ और अरविंद कुमार चौहान को शामली का डीएम नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक शासन स्तर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal