Tuesday , September 17 2024

भारत छोड़ो आंदोलन की 82 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

पटना: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से आज पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो बिहार विधान सभा के सामने स्थित शहीद स्मारक तक गई। दरअसल, भारत छोड़ो आंदोलन का आज 82 वां वर्षगांठ है। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

एनडीए गठबंधन ने शकील अहमद खान पर साधा निशाना
भारत छोड़ो आंदोलन के 82 वर्षगांठ के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी सेवादल के द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक किया गया। सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचे और फिर शहीदों पर माल्यार्पण की। इस दौरान कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन में देश के सपूतों ने बलिदान दिया था और देश को आजाद कराया था, जरूरत है, आजादी को बनाए रखने की। वहीं, एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि यह 6 लोगों का जो गठबंधन है, वह विभक्त हो जाएगा। यदि विचार सहीं है तो वह रहेगा।

मीडिया ने कांग्रेस नेता शकील अहमद खान से सवाल किया कि वक्फ बोर्ड मामले पर जिस तरह से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में समर्थन किया है, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसके जवाब में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बड़का झूठा पार्टी ने पार्लियामेंट में एक बिल लाया है। जो दान की भूमि है और डांग की भूमि है, उसपर बिहार सरकार के बहुत सारे स्कूल उनकी बड़ी-बड़ी योजनाएं भी चल रही है। हमारे बुजुर्गों ने हिंदू हो या मुसलमान सभी पुरखों ने बहुत सारा दान दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com