संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंककर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनको रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय पति ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला का मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी थी। विवाद ज्यादा बढ़ा तो युवक ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया।
इसके बाद खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके पति बाहर से घूमकर आए और थप्पड़ जड़ दिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उन्होंने तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। वहीं परिजनों ने बताया कि दंपती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था।
दंपती में विवाद हुआ था। पत्नी ने तेजाब डालने का आरोप लगाया है। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal