Monday , February 16 2026

चंद्रयान 3: शोधकर्ताओं ने की टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज

शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु के समुद्र तट के तलछट में टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज की है। शोधकर्ताओं ने भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान के सम्मान में इसे बैटिलिप्स चंद्रायणी नाम दिया है। कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के समुद्री प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञानियों एस. बिजॉय नंदन और विष्णु दत्तन ने तमिलनाडु में मंडपम के समुद्र तट के तलछट से समुद्री टार्डिग्रेड की इस नई प्रजाति को खोजा।

टार्डिग्रेड को कहा जाता है समुद्री भालू

बिजाय ने कहा कि यह प्रजाति आकार में अन्य टार्डिग्रेड के समान है, जिसकी लंबाई लगभग 0.15 मिलीमीटर और चौड़ाई 0.04 मिलीमीटर है। इसके चार जोड़े पैर हैं। इन प्रजातियों का पता लगाना बेहद मुश्किल है। इनका अध्ययन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। टार्डिग्रेड को समुद्री भालू भी कहा जाता है।

फाइलम टार्डिग्राडा से संबंधित है नई प्रजाति

नई प्रजाति फाइलम टार्डिग्राडा से संबंधित हैं, जिसमें 1,300 से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से केवल 17 प्रतिशत समुद्री प्रजातियां हैं। यह तीसरी बार है जब भारतीय जल क्षेत्र से समुद्री टार्डिग्रेड मिला है। इससे पहले इसी शोध टीम ने 2021 में दक्षिण पश्चिमी तट (स्टाइगारक्टस केरलेंसिस) और 2023 में दक्षिण-पूर्वी तट (बैटिलिप्स कलामी) से समुद्री टार्डिग्रेड की खोज की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com