Friday , May 17 2024

रामलला के दरबार में दंडवत हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थीं। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुईं।

शाम को राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दरबार मे हाजिरी लगाई और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। जिसका वीडियो व तस्वीरें श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की।

राष्ट्रपति ने रामलला की आरती उतारीं और उनको दंडवत प्रणाम किया। रामलला का दर्शन करने के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति अयोध्या आई हुई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव्य मंदिर में विराजमान रामलला को गुप्त दान दिया।

रामलला के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। दर्शन-पूजन के दौरान वो कई बार भावुक भी हो गईं।

राम मंदिर में मौजूद पुजारी ने पूजन की सभी प्रक्रियाएं पूरी करवाई।

रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।

राम मंदिर परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

रामलला के दरबार में जयकारा लगातीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

रामलला के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com