अपनी चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु की गई थी.राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कई हिस्सों तक गई. बंगाल हो या बिहार…राहुल गांधी ने इस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के विजन के बारे में बताया.
अब जानकारी मिल रही है कि इंडिया एलायंस के बनते बिगड़ते समीकरणों की वजह से प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट भी इधर से उधर हो रहा है. राहुल गांधी की यात्रा समय से पहले समाप्त हो सकती है.भारत जोड़ो यात्रा का 10 दिन का समय घटाया गया है. 20 के बजाय 10 मार्च तक समाप्त यात्रा होगी.यूपी में भी राहुल गांधी की यात्रा का समय घटा है.
11 दिन के बजाय अब ये यात्रा 6 दिन यूपी में रहेगी. कहा जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के चलते यात्रा का समय घटाया जाएगा.
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal