Saturday , May 18 2024

सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीति में एंट्री…

सुपरस्टार थलापति विजय का नाम कौन नहीं जानता, साउथ में तो लोग उनके अभिनय के दीवाने हैं। मगर फिल्मों में अपने अभिनय से जनता को दीवाना बनाने वाले थलापति की अब पॉलिटिक्स में एंट्री हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले उनके फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। विजय ने शुक्रवार यानी 2 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीति में प्रवेश करने का ऐलान करते हुए अपने पार्टी के नाम की घोषणा भी कर दी है। अभिनेता ने अपनी पार्टी का नाम तमिलगा वेट्री कज़म (Tamilaga Vetri Kazham) रखा।

हम 2026 में लड़ेंगे चुनाव : थलापति विजय

बता दें कि विजय ने बयान जारी करते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी कई चीजें साफ कर दी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि, “हम 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। न ही हम इस दौरान किसी को समर्थन देंगे। हमने यह फैसला सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए लिया है। पार्टी केवल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ेगी।” गौरतलब है कि तमिलनाडु में विजय की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनको अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है। जसिके चलते उनको थलापति का दर्जा भी मिला हुआ है।

फ़िल्मी दुनिया से जल्द कहेंगे अलविदा

अपने बयान में अभिनेता ने आगे कहा कि आने वाले समय में वह फिल्म उद्योग छोड़कर जल्द ही पूरी तरह से चुनावी राजनीति में उतर जाएंगे। उन्होंने लोगों की सेवा के लिए जल्द ही राजनीति में अपनी पूर्ण भागीदारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वो पार्टी के काम में बाधा डाले बिना पहले से ही तय फिल्म को पूरा करेंगे।

थलापति विजय से जुडी कुछ ख़ास बातें

सुपरस्टार थलापति विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर है। अपने फैंस और मीडिया में विजय ‘थलापति’ यानी कमांडर नाम से भी जाने जाते हैं। विजय एक प्रोफेशनल एक्टर होने के साथ ही प्लेबैक सिंगर नहीं हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इनका नाम काफी मशहूर है। तमिल से अलग विजय ने कई अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। इनके अभिनय के चलते दुनियाभर में इनके प्रशंसक मौजूद हैं। अभिनेता को स्टार इंडिया की ओर से आठ विजय पुरस्कार, तमिलनाडु सरकार की ओर से तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार से नवाजा गया है। यहाँ तक कि भारतीय सेलिब्रिटीज की कमाई के आधार पर उन्हें फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में कई बार शामिल किया जा चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com