Saturday , May 18 2024

पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

जनवरी महीने के आखिरी दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी  का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की है।

दरअसल, पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है। गुलमर्ग और पलघाम में आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, जम्मू और बेनिहाल में हल्की बारिश की उम्मीद है।

हिमाचल के इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी

बात करें हिमाचल प्रदेश की तो राज्य के कई कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी तक बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी, सिरमौर और शिमला में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी थोड़ी ओलावृष्टि हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

क्या है मैदानी इलाकों का हाल

बात करें मैदानी इलाकों की तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश

देश के कई राज्यों में आज बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और सतना में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट में भी बारिश की आशंका है। इसके अलावा बंगाल और तेलंगाना के कई जिलों में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

दक्षिण भारतीय राज्यों में आज मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, पुडुचेरी में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com