Friday , May 17 2024

बिहार : किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश!

बिहार में जारी सियासी संकट के बीच आज नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने के लिए समय मांगा है। नीतीस किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि इस्तीफा देने के बाद नीतीश भाजपा के साथ सरकार बना सकते हैं। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि हमलोग नीतीश कुमार का इज्जत करते हैं और इज्जत करते रहेंगे।

9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे नीतीश

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। रविवार को दोपहर के बाद शपथ ले सकते हैं। सुबह 10 बजे के बाद भाजपा के विधायक नीतीश कुमार को समर्थन करेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विशेष विमान से पटना पहुंच रहे नड्डा

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष विमान से बिहार पहुंच रहे हैं। नड्डा के साथ चिराग पासवान भी मौजूद होंगे। नड्डा अपने साथ चिराग पासवान को लेकर आ रहे हैं। दोनों दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेंगे। इसके बाद रात नौ बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगे। आज यानी रविवार को भाजपा और जदयू कोटे सा 2-2 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा जीतराम पार्टी से भी एक सदस्य को मंत्री बनाया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com