थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज थौबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज थोउबल, मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। जन-जन के प्रिय राहुल गांधी 15 राज्यों से 6700 KM का सफ़र तय करते हुए, कांग्रेस पार्टी के इस राष्ट्रीय जन-आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। आगे उन्होने कहा कि किसान, मज़दूर, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, छोटे व्यापारी, दुकानदार, महिला, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, शिक्षक, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी समूह, NGOs, SHGs आदि समाज के हर वर्ग से, यात्रा संवाद करेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ध्यान भटकाने के शोरगुल में असली मुद्दे कहीं खो गए हैं। पर कांग्रेस पार्टी देश के असली मुद्दों बेरोज़गारी, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला अधिकार, SC/ST शोषण, जातिगत जनगणना, आर्थिक असमानता आदि पर डटी हुई है, हमारा उद्देश्य है कि हम जनता की बात सुनकर देश को एक वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करे।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal