Thursday , February 6 2025

नए साल में इन तारीखों पर पड़ रहे हैं ये मुख्य त्योहार,देखे लिस्ट!

नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों में प्रमुख त्योहारों का इंतजार भी शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहार पंचांग की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले साल में प्रमुख त्योहार जैसे होली दिवाली नवरात्र और दशहरा आदि कब मनाए जाएंगे।

जल्द ही नए साल यानी 2024 की शुरुआत होने जा रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का इंजतार भी शुरू हो जाता है। त्योहारों के प्रति लोगों में उत्सुकता देखने को मिलती है, क्योंकि त्योहार एक ऐसा समय है जब व्यक्ति अपने सारे काम और परेशानियां भूलाकर सिर्फ जश्न में मगन रहता है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं नए साल में आने वाले प्रमुख त्योहारों की सूची।

मुख त्योहारों की सूची

15 जनवरी – मकर संक्रांति

मकर संक्रांति का पर्व नई फसल और नई ऋतु के आगमन का पर्व है। यह त्योहार कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

8 मार्च 2024  – महाशिवरात्रि

शिव भक्त महाशिवरात्रि का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

24 मार्च 2024 – होली

होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर यह पर्व मनाया जाता है।

9 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 – चैत्र नवरात्रि

नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल 2024 से हो रहा है जो 17 अप्रैल 2024 तक मनाई जाएगी।

19 अगस्त 2024 – रक्षा बंधन

रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सफल जीवन के लिए कामना करती हैं।

26 अगस्त 2024 – जन्माष्टमी

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 – शारदीय नवरात्रि

हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है।

12 अक्टूबर 2024 – दशहरा

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी।

31 अक्टूबर 2024 – दिवाली

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से  मनाया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com