Sunday , May 19 2024

आज का राशिफल

मेषः
पुरानी परेशानियों का आज समाधान मिलेगा, खुद पर भरोसा रखें और प्रयास करते रहें। अपना मनोबल बनाए रखने से दिनचर्या अनुशासित और व्यवस्थित रखें। इससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है, धैर्य रखें, क्योंकि आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए सोच-विचार जरूरी है। युवा अपने करियर के लिए फोकस रहें। आज व्यावसायिक महिलाओं को विशेष तौर पर सफलता मिलने वाली है। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें, निश्चित ही आपको कोई लाभ मिलेगा। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में बदलने का अवसर मिलेगा। थकान और चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

वृषः
आज व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है तो आज इसके फलीभूत होने का समय है। आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। व्यवस्थित और शांत रहने के लिए आत्म मनन और चिंतन में कुछ समय बिताएं। आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आज कुछ खर्च रहेंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल है। कारोबार में लापरवाही न करें, अपना भरपूर समय दें और ध्यान रखें। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपके कार्य पर भी होगा। कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। परिवारजनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। सायंकाल में मित्रों के साथ मुलाकात का दौर रहेगा। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें। समय पर दवाई लें और नियमित व्यायाम करें।

मिथुनः
अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपका कोई खास कार्य पूरा होगा, साथ ही आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आय का कोई रुका हुआ स्रोत आज शुरू हो सकता है। युवाओं को भविष्य संबंधी प्रयास में सफलता मिलेगी। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में कोई लापरवाही हो सकती है। नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होगा। व्यावसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि भविष्य में ये फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा न होने से तनाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति रहेगी। माहौल खुशनुमा बनाने की कोशिश करें। एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

कर्कः
किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक कामों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपको प्रसन्नता मिलेगी, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव आएगा। कहीं निवेश करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, इसलिए निवेश अभी टालने में ही भलाई है। विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें तथा समस्याओं का सामना करें। विद्यार्थी घर की किसी समस्या की वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय में अगर बदलाव की योजना है तो उसे अभी स्थगित ही रखें। कोई रुका हुआ कार्य आज हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें, इससे आप निर्णय लेने में सक्षम होंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाए रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को यात्रा का अवसर मिल सकता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस बढ़ाने वाली जैसी चीजों का सेवन न करें।

सिंहः
आज महिलाओं को खासतौर पर उपलब्धियां मिलेंगी। नई जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी पॉलिसी में निवेश करना उचित रहेगा। आज रिस्क कार्यों में पैसा लगाना नुकसानदायक रह सकता है। ज्यादा कल्पनाएं न करें और हकीकत का सामना करें। अपने लक्ष्य के लिए एकाग्र रहें। आज कारोबार संबंधी सभी मामलों में दूसरों पर विश्वास करने की बजाय सारे निर्णय खुद ही लें। किसी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरी में बातचीत करते समय सचेत रहने की जरूरत है। घर में व्यवस्था बनाए रखेंगे तो सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ेगा।अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से कब्ज, गैस आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित रहें और मेडिटेशन जरूर करें।

कन्याः
आज किसी मित्र की सहायता में समय व्यतीत होगा, ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करेंगे। अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति हो सकती है। आप अपनी सूझबूझ से रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकते हैं। गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। अपने संपर्क सूत्र को मजबूत करें। इनसे आपको लाभ मिलेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को बेहतर परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। अपना ध्यान न रखने से जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज अवश्य कराएं।

तुलाः
आज कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। चुनौतियां स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने प्रिय कार्यों के लिए जरूर निकालें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, हालांकि आपके मार्गदर्शन से कोई उचित रास्ता भी निकल जाएगा। पैसों के मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। अगर नए काम की शुरुआत की है तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी फाइलें, डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई इनका दुरुपयोग कर सकता है। यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जो कि फायदेमंद साबित होगा। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा और देखभाल करने से आपको सुकून मिलेगा। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। उचित इलाज कराएं।

वृश्चिकः
दिन सुखद व्यतीत होगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग रहेगा। विद्यार्थी अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे और कोई नया अवसर भी मिलेगा। आलस अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि ये समय मेहनत और परिश्रम करने का है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई रुकावट आ सकती है। अगर किसी खास वस्तु की खरीदारी की योजना है तो पहले उसका उचित मूल्यांकन अवश्य कर लें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी भी काम में पक्के बिल से ही लेनदेन करें, अन्यथा कोई धोखा होने की आशंका है। नौकरी में सहकर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है। अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, लेकिन पारिवारिक सदस्यों के सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अत्यधिक थकान और तनाव से कार्य क्षमता कम हो सकती है। कुछ समय सकारात्मक लोगों के सानिध्य में व्यतीत करें।

धनुः
आज व्यस्तता रहने वाली है। अगर घर के रख-रखाव या नवीनीकरण संबंधी योजना बन रही है तो आज उस पर काम हो सकता है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा, विशेष मुद्दों पर बात भी होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, अकारण लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं निवेश करना उचित नहीं होगा। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन करें। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब न करें। बदलते परिवेश में लाभ की ज्यादा उम्मीद न रखें। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा और कार्य प्रणाली व्यवस्थित रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी। आज कोई भी रिस्क लेने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने की संभावना है।

मकरः
घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। अगर इस समय प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए समय ठीक है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से खुशी मिलेगी। डिनर पर बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। धोखा होने की आशंका है। किसी भी काम पर ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत निर्णय लें, अन्यथा उत्तम परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। अपनी कारोबारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है, अपनी योजनाएं गुप्त रखें। सरकारी कार्यालय में माहौल नकारात्मक रह सकता है। क्लाइंट के साथ बहुत ही सावधानी से पेश आना होगा। घर-परिवार के संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात होने से बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे। ज्यादा काम के दबाव से पैरों में दर्द और थकान रहेगी। समय-समय पर आराम भी अवश्य करें।

कुंभः
अधूरे पड़े काम आज पूरे होने वाले हैं। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। योजनाएं भी सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे, उचित सामंजस्य बनाए रखें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश भी करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क न रखें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी, लेकिन फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि कागजी कार्यवाही में धोखा होने की आशंका है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों में शक न करें। मौसम के अनुरूप दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

मीनः
आज दिनभर हलचल बनी रहेगी और तुरंत परिणाम भी हासिल होंगे। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, इसलिए भरपूर मेहनत करें। यात्रा लाभदायक होगी। पब्लिक प्लेस पर मान-सम्मान और मर्यादा को बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और सहयोग को नजरअंदाज न करें। अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में उत्साह रहेगा और अधिकारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान इसका इलाज है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com