आज शनिदेव चाल बदलकर कुंभ राशि में वक्री हो गए हैं। शनिदेव के वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। कई लोगों को लगता है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं। आइए जानते हैं, शनि की चाल बदलने से किन राशि वालों के शुरू हो गए हैं अच्छे दिन…

मिथुन राशि
- सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
- सेहत अच्छी रहेगी।
- वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- नया कार्य शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है।
सिंह राशि-
- आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
- धन- लाभ होगा।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या राशि
- इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
- पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
- गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
- सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
धनु राशि-
- अचानक धन लाभ हो सकता है।
- नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
- आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal