Saturday , July 27 2024

कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर जल्द ही प्रयागराज मंडल का पहला और उत्तर मध्य रेलवे का दूसरा मोबाइल कोच रेस्टोरेंट स्थापित होगा

कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर जल्द ही प्रयागराज मंडल का पहला और उत्तर मध्य रेलवे का दूसरा मोबाइल कोच रेस्टोरेंट स्थापित होगा। निष्प्रयोज्य शताब्दी कोच को रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के अलावा आम लोग भी व्यंजनों का मजा ले सकेंगे। रेलवे केवल ट्रैक और कोच मुहैया कराएगा और उसे रेस्टोरेंट की शक्ल में कांट्रैक्टर तब्दील करेगा। प्रवेश गेट और फूड जोन में कानपुर का संक्षिप्त इतिहास की भी झलक देखने को मिलेगी। 

रेलवे पीपीपी मॉडल के तहत पांच साल के लिए ऐसा रेस्टोरेंट खोलने का टेंडर जारी करेगा। आगरा में कोच रेस्टोरेंट और रेल हैरिटेज पार्क बनकर तैयार हो चुका है। जुलाई में वह चालू हो जाएगा। कुछ इसी तरह का कानपुर सेंट्रल पर भी बनेगा। कानपुर में साल के अंत तक इसे तैयार करने की कवायद है। लोगों को अलग तरह की सुविधा मिलेगी। इसमें लोगों को रेल में बैठकर खाने का आनंद मिलेगा। 

बता दें कि आगरा रेल मंडल के द्वारा यूपी का पहला रेल हेरिटेज पार्क और रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। यह रेल पार्क आगरा कैंट जाने वाले मार्ग श्री राम चौराहे पर बनाया जा रहा है। जिस जगह पर हेरिटेज पार्क बन रहा है कभी वहां गंदगी का अंबार लगा रहता था। आगरा रेल मंडल की तरफ से इस जगह का बेहद खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल किया गया है और रेल के बीच में अब रेस्टोरेंट चला जाएगा।

एक साथ डेढ़ सौ यात्री ले सकेंगे व्यंजनों का मजा
रेलवे अफसरों ने बताया कि एक कोच में नौ केबिन बनेंगे। आठ केबिन रेस्टोरेंट के और एक केबिन किचन के लिए होगा। एक केबिन में एक साथ लगभग 18-20 यात्री बैठ सकेंगे।

कोच रेस्टोरेंट आकर्षण का केंद्र होगा। एसी रेस्टोरेंट तो होगा ही, साथ ही कानपुर के इतिहास की भी जानकारी यात्रियों को मिलेगी। प्रयागराज मंडल में पहला कोच रेस्टोरेंट सेंट्रल स्टेशन पर खुलने जा रहा है। – संतोष कुमार त्रिपाठी, एसीएम, कानपुर सेंट्रल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com