Saturday , May 18 2024

आइए जानते हैं किन राशियों पर बनी रहती है शिव जी की कृपा?

हिन्दू धर्म में भगवान शिव को पालनहार के रूप में पूजा जाता है। जिन जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है, उन्हें जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान शिव के सन्दर्भ विस्तार से उल्लेख किया गया है, साथ ही यह भी बताया गया है कि किन-किन राशियों पर उनकी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं, वह 3 भाग्यशाली राशियां, जिनपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।

मेष राशि

मेष राशि की गणना सभी 12 राशियों में प्रथम स्थान पर की जाती है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और मान्यता है कि भगवान शिव को यह राशि बहुत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान शिव की कृपा इस राशि पर हर समय बनी रहती है। मेष राशि के जातकों को सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए।

मकर राशि

ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि भगवान शिव को मकर राशि भी बहुत प्रिय है। मकर राशि के शनि देव हैं, जिस वजह से इस राशि पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। मकर राशि के जातकों को भगवान शिव के आशीर्वाद से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जातकों को नितदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि भी शिव जी को बहुत प्रिय है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि देव की शुभ द्रष्टि भी इस राशि पर बनी रहती है। मान्यता है कि प्रत्येक दिन भगवान शिव की उपासना करने से और नितदिन एक माला ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com