Sunday , May 19 2024

आइए जानते हैं, किन राशियों को गुरु उदय के कारण रहना होगा सतर्क?

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में 27 अप्रैल (Guru Uday 2023 Date) को उदित होंगे। बता दें कि गुरु ग्रह को प्रेम, ऐश्वर्य और भौतिक सुख इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस दिन गुरु उदय होंगे, उस दिन से सभी मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाएंगे। लेकिन गुरु उदय के कारण कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान धन-हानि, नौकरी या व्यवसाय में समस्या अथवा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों को गुरु उदय के कारण रहना होगा सतर्क?

वृषभ राशि

गुरु उदय के कारण वृषभ राशि के जातकों को अधिक संभल कर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान धन हानि की संभावना अधिक है। साथ ही नौकरी में भी थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है। काम का अधिक बोझ भी परेशान कर सकता है। गुरु उदय की अवधि में वैवाहिक जीवन में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को गुरु उदय की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान व्यापार में धन-हानि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही कार्य का अधिक दबाव मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी गुरु उदय अशुभ माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान मिलाजुला प्रभाव दिखाई देगा। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले दो से तीन बार सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु उदय के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही परिवार के साथ भी वाद-विवाद बढ़ सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव की जातक को घेर सकती है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी लाभ के संकेत ना के बराबर दिख रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com