बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिलहाल सातवें आसमान पर हैं। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस खुशी की वजह है एक्ट्रेस को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक्ट्रेस को बड़ा सम्मान मिला है। फिल्मी जगत में रवीना के अलावा ऑस्कर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री का सम्मान मिला।
रवीना टंडन ने शेयर की तस्वीरें
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में रवीना टंडन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। उन्होंने गोल्डन साड़ी कैरी की थी। एक्ट्रेस ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, कानों में बड़े झुमके और माथे बिंदी लगाकर पूरा किया है।
इस वजह से मिला रवीना को सम्मान
बता दें, यह पुरस्कार रवीना टंडन का भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और सामाजिक कामों में भी एक्टिव है। रवीना टंडन पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और वह अभी तक 100 से ज्यादा फिल्मों काम कर चुकी हैं।
वह बच्चों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। वह रवीना टंडन फाउंडेशन की संस्थापक भी हैं, जो वंचित बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में काम करती है।
एमएम कीरवानी को भी मिला पद्मश्री
‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इन तस्वीरों एमएम कीरवानी ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे में अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कीरवानी को यह अवॉर्ड देती नजर आ रही हैं।
कीरावनी ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीतों की रचना की है। संगीत के प्रति उनकी प्रतिभा और जुनून ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार सहित कई सम्मान और पहचान दिलाई है। इस समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal