भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 28 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में बरेली के बाजार में सोने के दाम ने तेजी पकड़ी है। यहां जबकि कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोना के रेट में कमी देखने को मिली है। चांदी की बात करें तो आगरा में सस्ती दर्ज की गई।

कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दामों में कमी देखने को मिली है। सोमवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 57850 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही।
आगरा में भी सोने के दाम में कमी दर्ज की है जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं। सोमवार को सोना 58100 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 69600 प्रति किलो रही।
गोरखपुर में भी सोना के दाम में गिरावट दर्ज की गई। चांदी यहां स्थिर रही। सोमवार को सोना 60700 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 60572 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही।
बरेली में सोना महंगा हुआ है जबकि चांदी की रेट में कमी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 57300 प्रति दस ग्राम और चांदी 68300 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 58200 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
 GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal
				 
		
		 
						
					 
						
					