Friday , March 29 2024

शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए रहेगा सामान्य, जानें यहाँ-

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा और केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु व शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

मेष राशि-  जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- मानसिक आघात पहुंच सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर ठीक नहीं है। प्रेम-संतान की मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- घर में क्लेश दिख रहा है। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में बाधा का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक दिक्कतें आएंगी। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- मुख रोग के शिकार हो  सकते हैं। अगर आपने कई रूपया-पैसा लगाया तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता थोड़ी दिक्कत के साथ होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार लगभग टीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सिरदर्द व नेत्रपीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- आय में रुक-रुककर बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ेगा। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वयं भी सीने में दर्द महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें और उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें।

कुंभ राशि- मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com