Saturday , April 27 2024

होली खेलने से पहले देवी-देवता कौन सा रंग लगायें यहां जानिए-

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है। रंगों को खुशियों, सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन के अगले दिन ही रंगों की होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंगों की होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक रंग किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के कारण हर एक राशि का अलग-अलग रंग होता है। शास्त्रों के अनुसार, हर रंग का भी किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है।

होली के दिन देवी-देवता को गुलाल-अबीर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी देवी-देवता तो अबीर लगा रहे हैं, तो जान लें कि राशि के अनुसार किस रंग का गुलाल-अबीर लगाना होगा शुभ।

भगवान को राशि के अनुसार लगाएं ये रंग 

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसके साथ ही इस राशि के देवता भगवान विष्णु और नरसिंह देव माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातक लाल रंग भगवान को लगा सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसके साथ ही श्री कृष्ण , श्री गणेश और दुर्गा मां को देवी-देवता माना जाता है। इसलिए इस रंग के जातक हरा रंग भगवान को लगा सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है और रंग हरा, कला और हल्का नीला रंग है। इसके साथ ही इस राशि के देवी-देवता भगवान गणेश और देवी सरस्वती है। इसलिए इस राशि के लोग इस रंगों को देवी-देवता को लगाकर सुख-समृद्धि, खुशहाली का वरदान पा सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इसके साथ ही सफेद, लाल और पीला रंग शुभ माना जाता है। देवी-देवता की बात करें, तो श्री राम और भगवान शिव को माना जाता है। इसलिए होली के दिन इस राशि के लोग सफेद, लाल या फिर पीला रंग देवी-देवता को लगाएं।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु देवी-देवता है। इसके साथ ही रंग पीला और लाल है। इसलिए इस राशि के जातक भगवान को ये रंग अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इसके साथ ही रंग बैंगनी, लाल रंग है। भगवान रुद्र देव और महाकाली की पूजा करना शुभ होगा।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है और रंग नीला, गुलाबी और हरा रंग है। इसलिए इस राशि के जातक देवी-देवता को ये रंग चढ़ाएँ। ऐसा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है और रंग बैंगनी और मेहरून है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर श्री राम और मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती हैं। होली के दिन देवी-देवता को ये रंग चढ़ाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के ऊपर विष्णु जी और हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातक होली के दिन भगवान को हरा रंग, लाल रंग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से खुशियां आएगी।

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इसके साथ ही देवी महालक्ष्मी और नवदुर्गा की विशेष कृपा होती है। रंग की बात करें, तो होली के दिन इस राशि के जातक देवी-देवता को नीला, सफेद रंग लगा सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर ब्रह्मा और विष्णु जी की विशेष कृपा होती है। हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए होली के दिन भगवान को नारंगी, पीला, और नीला रंग अर्पित करें।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा होती है। करियर में सफलता पाने के लिए इस राशि के लोग पीला या फिर हरा रंग अर्पित करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com