Thursday , March 28 2024

24 फरवरी 2023 का राशिफल : आज इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर

मेष राशि – आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

वृषभ राशि / वृष राशि – आज अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियाँ बदलेंगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी यात्रा पर अचानक से जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि – आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आऐगी। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

कर्क राशि – आज किसी अप्रत्याशित स्त्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। यदि किसी जातक को पुरानी बीमारी है तो उस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि – खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें।

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा क्योंकि आपको अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आपसे भी दिन अच्छा है और आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार बढ़ेगा।

तुला राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि – आज के दिन किसी खास काम को लेकर बुलावा आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेते समय दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन ये निर्णय भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

धनु राशि – आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा। इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएं. मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा. कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा।

मकर राशि – आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कार्य में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद आपका सितारा ज्यादा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन के तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा।

कुंभ राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा।

मीन राशि – आज आप अपने पैसों को बचा कर रखने पर ध्यान दें। परिवार में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। परिवार में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी पूरे करने होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com