Friday , April 26 2024

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोना और चांदी के रेट्स किए, जानें कीमत ..

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 31 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। 2022 के आखिरी दिन कानपुर और बरेली में सोना और चांदी में बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि गोरखपुर और आगरा में दोनों के रेट स्थिर रहे। 

कानपुर में सोना और चांदी के रेट में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 54100 प्रति दस ग्राम और चांदी 66200 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 54300 प्रति दस ग्राम और चांदी 66300 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना स्थिर और चांदी में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66200 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना और चांदी दोनों के रेट स्थिर रहे।

गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। शुक्रवार को सोना 55500 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना और चांदी के रेट स्थिर रहे। 

बरेली में नए साल से एक दिन पहले सोना और चांदी दोनों के रेट में भारी उछाल देखने को मिला है। शनिवार को सोना 54400 प्रति दस ग्राम और चांदी 66000 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com