Saturday , July 27 2024

बिग बॉस 16 की सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका की एक फोटो हो रही वायरल, जिसे देखकर हो जायेंगे हैरान….

बिग बॉस के इस सीजन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट में से एक हैं प्रियंका चहर चौधरी। प्रियंका को अब तक इस शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है और अब इसी बीच एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। यह फोटो प्रियंका की है जिसमें वह बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं। इससे पहले कि आप सोचें कि प्रियंका इस सीजन की विनर बन गई हैं तो बता दें कि ऐसा नहीं है। यह एक एडिट की हुई फोटो है। यह फोटो शायद लास्ट सीजन की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश की है जिसे एडिट करके प्रियंका की बना दी है। अभी तो शो काफी लंबा जाना है और शो में कंटेस्टेंट्स भी बहुत हैं तो विनर को लेकर अभी तो बिल्कुल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

प्रियंका को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट

प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में खूब ट्वीट या मैसेज करते हैं। वे चाहते हैं कि प्रियंका ही इस शो की विनर बनें। वैसे फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रियंका को सपोर्ट करते हैं क्योंकि वह बिना किसी के सपोर्ट अकेले अपने दम पर सभी से लड़ती हैं और अपने मुद्दे रखती हैं। हालांकि कभी-कभी उनका ये बिहेवियर ज्यादा भी हो जाता है जिस वजह से बाकी लोग भी चिढ़ जाते हैं। 

अर्चना-प्रियंका की लड़ाई

बीते एपिसोड में प्रियंका और अर्चना की दोस्ती में दरार दिखी। दरअसल, प्रियंका को ब्रेकफास्ट बनाने की ड्यूटी मिली है। वह सभी के लिए पोहा बनाती हैं, लेकिन थोड़ी मिर्च ज्यादा होने की वजह से अब्दु वो नहीं खा पाते। इसके बाद सुम्बुल, प्रियंका से अब्दु के लिए दोबारा खाना बनाने को कहती हैं। प्रियंका को लगता है कि सुम्बुल ऑर्डर दे रही हैं इसलिए वह मना कर देती हैं बनाने को। अर्चना को यह बात पसंद नहीं आती और वह प्रियंका को अब्दु के लिए खाना बनाने को बोलती हैं। इसी बारे में बात करते हुए दोनों के बीच बहस हो जाती है और फिर ये बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोलने लगते हैं। अर्चना रोने भी लगती हैं। हालांकि फिर थोड़ी देर बाद प्रियंका, अर्चना को सॉरी भी बोल देती हैं और दोनों के बीच सब ठीक हो जाता है।

खत्म होगी दोनों की दोस्ती

हालांकि दोनों का ये मामला यहीं खत्म नहीं होगा। आज यानी कि गुरुवार के एपिसोड में भी दोनों के बीच किचन में लड़ाई होगी और प्रियंका कहेगी कि अर्चना हमेशा उसके किचन में काम करने पर सवाल उठाती हैं। वहीं आज प्रियंका, अंकित के सामने जाकर रोने लगती हैं। अब दोनों के बीच बढ़ रही ये लड़ाई कहीं दोनों की दोस्ती ही खत्म ना कर दे। खैर आगे क्या होगा यह आज के एपिसोड में देखते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com