Thursday , August 20 2026

बिग बॉस 16 के क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु राजिक का आया पंजाबी कुड़ी पर दिल..

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु राजिक इन दिनों प्यार के खुमार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्यार के लिए गाना भी गाया।

अब्दु राजिक बिग बॉस के घर के सबसे छोटो, लेकिन सबसे चहेते कंटेस्टेंट हैं। शो में अपनी प्यारी बातों और क्यूट हरकतों से वह अक्सर फैंस का दिल जीतते हैं। अब अब्दु का दिल खुद किसी और पर आ गया है, जिसके लिए वह पूरे घर में दीवाने बने फिर रहे हैं।

पंजाबी कुड़ी पर आया दिल

तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु राजिक का दिल पंजाबी कुड़ी निमृत कौर अहलूवालिया पर आया है। कुछ दिनों पहले वह शो में निमृत को प्यार से निहारते हुए नजर आए थे। इस बार उनकी दीवानगी का लेवल बढ़ गया है और वह छोटी सरदारनी को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अब्दु ने कहा दुनिया है दिलवालों की

अब्दु राजिक रेट्रो गेट अप लेते हुए निमृत कौर के लिए लॉन एरिया में जाकर हिंदी गाना गाया और डांस भी किया। उन्होंने पॉपुलर सॉन्ग ‘गोरो की ना कालों की’ को खूब स्टाइल से गाया और मटक-मटक कर डांस भी किया। अब्दु की परफॉर्मेंस को निमृत ने एप्रीशिएट किया और शर्म से लाल होती हुई नजर आईं। यहां देखें अब्दु का लवी-डवी वीडियो,

नॉमिनेट होने पर इमोशनल हुए अब्दु

बिग बॉस के हलिया एपिसोड में नॉमिनेशन राउंड हुआ। जहां, अब्दु को प्रियंका चाहर चौधरी की बात बेहद बुरी लग गई और उनकी आंखें नम हो गई। सुंबुल तौकीर और सौंदर्या शर्मा ने अब्दु को एलिमिनेट कर दिया क्योंकि प्रियंका ने खुद को बचाने के लिए कहा कि अब्दु को कुछ समझ नहीं आता और वह यहां पर उनसे कम एक्टिव हैं। जिसके बाद दोनों ने अब्दु को नॉमिनेट कर दिया। अब्दु को यह बात बहुत बुरी लगी और वह इमोशनल हो गए।

प्रियंका और सुंबुल बनीं दुश्मन

एक्टिव एरिया से बाहर आने के बाद अब्दु ने कहा कि अब से प्रियंका और सुंबुल उनकी दुश्मन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह भले ही सबसे छोटे हो, लेकिन यहां पर वह कई बड़ें लोगों से बेहतर हैं जो

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com