बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्रों को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्रों को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति व्रत का पूरे विधि- विधान से पालन करता है। भगवान विष्णु उसके सारे दुखों को हर लेते हैं और घर परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।
आइए जानते हैं बृहस्पतिवार व्रत का पूरा विधि-विधान
1. बृहस्पतिवार के दिन सुबह उठ कर स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।
2. बृहस्पतिवार के दिन पूजा घर में या केले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
3. इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा रखकर पूरे विधि -विधान से उनकी पूजा करें। इस दिन भगवान बृहस्पति की कथा अवश्य सुनें।
4. बृहस्पतिवार के दिन केवल पीले भोजन करें।
5. इस दिन जल में थोड़ा सा हल्दी मिलाकर केले के पेड़ में अर्पित करें।
6. यदि कोई व्यक्ति सम्पूर्ण विधि- विधान से इस व्रत को करता है तो भगवान विष्णु उसके सारे कष्ट हर लेते हैं।
7. भूलकर भी व्रत को अधूरा न छोड़ें
कब से प्रारंभ करें बृहस्पतिवार का व्रत
किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को बृहस्पतिवार का व्रत प्रारंभ कर सकते हैं। व्रत प्रारंभ करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि व्रत का प्रारंभ पौष माह में न हों।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal