यूपी के मैनपुरी जिले में रेप के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुला लिए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हत्यारोपी गांव से फरार है।

भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी। उसके पिता मैनपुरी और मां आगरा आवश्यक कार्य से गए थे। शाम 3 बजे के करीब ग्रामवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी पुत्र दिनेश सिंह लोधी घर में घुस आया और उसने छात्रा को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आशंका है कि छात्रा ने शिकायत की धमकी दी तो उसने छात्रा का गला घोंटकर मार दिया और उसका शव फंदे पर लटका दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला। घटना के बाद मृतका की छोटी बहन ने शोर मचाकर घर का दरवाजा खुलवाया और लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता को जानकारी दी गई। मां घर पहुंच गई थी, जबकि एसपी कमलेश कुमार दीक्षित भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी मैनपुरी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 7 बजे मिली। सूचना मिलते ही में मौके पर पहुंच गया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा हत्यारोपी को जेल भेजेगी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal