Friday , April 19 2024

19 सितम्बर 2022 राशिफल – जानिए कैसा होगा आज का आपका दिन

मेष- मेष राशि के स्वामी इस समय शुभ स्थिति में नहीं चल रहे हैं ऐसे में आपको आज क्रोध को संयम से शांत करना होगा और मन की कड़वाहट को दूर करके सभी से मधुरतापूर्ण व्यवहार करना होगा। आपका मधुर व्यवहार परिस्थितियों को आपके अनुकूल बना सकता है। कार्यक्षेत्र में जहां जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी वहीं उनका सहयोग पारिवारिक जीवन में आपको खुशी प्रदान करेगा। दिन के दूसरे भाग में आज आपको संतान पक्ष से खुशी और मिलेगी, शाम के समय आज लंबे समय से अटके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं जिनमें आपको सफलता मिलेगी और आपका काम बनेगा। शाम से रात के बीच प्रियजनों से मुलाकात भी हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:वृष राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन संतोष और शांत‍ि का है। आज जहां राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, वहीं शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग है। संतान संबंध‍ित सुखद समाचार म‍िलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 81 प्रत‍िशत

मिथुन:मिथुन राशि वालों का समय अभी कुछ अनुकूल नहीं चल रहा है। काम का तनाव मन को अशांत बना सकता है जिससे आप जाने-अनजाने लापरवाही कर सकते हैं, ऐसे में आपकी कीमती चीज खोने या चोरी होने का भय रहेगा, इसलिए अपनी चीजों का ध्यान रखें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने से आपका मन आनंदित होगा। शाम के समय आप किसी पुरानी योजना पर काम करके सफलता पा सकते हैं। रात के समय मन में आध्यात्मिक भाव जगेगा और आप धर्मिक कार्यों या विचारों में खोकर आनंदित होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 71 प्रत‍िशत है।

कर्क:कर्क राश‍ि के जातकों उनकी कार्य योजना में सफलता मिल सकती है, जो लोग रविवार को ऑफिस का काम कर रहे हैं उनको अपने काम से संतुष्टि मिलेगी। अपने व्यवहार और गुणों से आज आप मान-प्रतिष्ठा भी हासिल कर सकते हैं। संतान की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा भी आज होने की संभावना दिखती है। कुल मिलाकर देखा जाय तो बाकी सभी चीजों में अनुकूलता है लेकिन सेहत का आपको ख्याल रखना होगा। शाम में आज संचार माध्यम या किसी अन्य स्रोत से अपने किसी प्रियजन से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

सिंह:सिंह राशि वालों के लिए आज दिन शुभ है, ऊर्जा से आप भरपूर रहेंगे, कार्ययोजनाओं में प्रगति होगी आज आमदनी के नए स्रोत भी आप पा सकते हैं। वाणी में मधुरता और सौम्यता बनाए रखेंगे तो आपको सम्मान और आदर भी मिलेगा। शिक्षा- प्रतियोगिता में में जो लोग आज शामिल हो रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में पूरे द‍िन भागदौड़ की स्थिति बनी रह सकती है। व‍िरोधी आपको बार-बार परेशान करने का प्रयास करेंगे लेक‍िन आपका कुछ भी अहित करने में सफल नहीं हो पाएंगे। ध्‍यान रखें अगर आप सबके ल‍िए अच्‍छा सोचते हैं और अच्‍छे कर्म करते हैं तो कोई भी आपका अन‍िष्‍ट नहीं कर सकता। नेत्र व‍िकार के प्रत‍ि सतर्क रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

कन्या:आज रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होने का योग है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलने का योग है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमें में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति की वृद्धि होगी। माता-प‍िता के साथ कहीं बाहर जाने का प्‍लान बना सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

तुला:आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत

वृश्चिक:आज आप कुछ आंतर‍िक विकार जैसे वायु-मूत्र व रक्त संबंधी परेशानी से पीड़‍ित हो सकते हैं। ऐसे में आपके ल‍िए यही बेहतर होगा क‍ि आप ब‍िना देर क‍िए क‍िसी डॉक्‍टर को द‍िखा लें। माता-प‍िता के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। आज दोस्‍तों और सहयोग‍ियों की सलाह पर न‍िवेश संबंधी क‍िसी कार्य में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

धनु:आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन उपहार में म‍िल सकता है। शाम से लेकर देर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क‍िसी रुके हुए कार्य को फिर से शुरू करने का मौका म‍िल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 81 प्रत‍िशत

मकर:आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने का योग है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पर्याप्त आदर व सहयोग भी मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बन रहा है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 71 प्रत‍िशत

कुंभ:आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। द‍िन के दूसरे प्रहर में कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें और झगड़े-विवाद से बचें। पत‍ि-पत्‍नी के बीच क‍िसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शेयर संबंधी कारोबार में आज न‍िवेश करने से पहले क‍िसी जानकार की राय जरूर ले लें। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

मीन:मीन राशि के स्वामी शनि के साथ नीच अवस्था में हैं जबकि चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें घर में चल रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति में आज का दिन मीन राशि वालों के के लिए मिलाजुला रहेगा। आज संतान से संबंधित विषयों को लेकर आपको चिंता हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग और खुशी मिलेगी। र‍िश्‍तेदारों के साथ लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पुराने मित्रों और परिचितों से मुलाकात हो सकती है। किसी धार्मिक समारोह और कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भाग्य 76 प्रतिशत तक आपके साथ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com