Thursday , April 25 2024

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज

विराट कोहली ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ एशिया कप 2022 में 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 92 का रहा था। हालांकि उनके इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत सुपर 4 के दो मैच हारकर बाहर हो गया।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की नजरें विराट कोहली से नंबर 1 का ताज छीनने पर होगी। विराट कोहली इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं, वहीं मोहम्मद रिजवान दूसरे पायदान पर हैं। रिजवान अगर आज श्रीलंका के खिलाफ 51 रन बनाते हैं तो वह कोहली को पछाड़ इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ एशिया कप 2022 में 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 92 का रहा था। हालांकि उनके इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत सुपर 4 के दो मैच हारकर बाहर हो गया। वहीं बात मोहम्मद रिजवान की करें तो अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 56.50 की औसत के साथ 226 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान को कोहली को पछाड़ने के लिए आज कम से कम 51 रन बनाने होंगे।

एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली– 276
मोहम्मद रिजवान- 226*
इब्राहिम जादरान- 196
पथुम निसानका – 165
कुसल मेंडिस- 155

श्रीलंका ने अब तक पांच बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है और वो टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है। इस टूर्नामेंट को अब तक सबसे ज्यादा बार भारत ने अपने नाम किया है। भारत अब तक सात बार ,खिताब पर कब्जा जमा चुका है। हालांकि इस बार वो खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान ने अब तक दो बार एशिया कप जीता है ओर अब उसकी नजरें तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करने पर लगी हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com