Saturday , April 20 2024

एक्टर Shatrughan Sinha ने कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान के सपोर्ट में किया ट्वीट

शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लिखा- वह (KRK) हालातों की साजिशों का शिकार एक पीड़ित मालूम देता है। ईश्व उस पर कृपा करे। KRK को जल्द न्याय मिले।

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर Shatrughan Sinha ने कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) के सपोर्ट में ट्वीट किया है। सेल्फ क्लेम क्रिटिक Kamaal R Khan को हाल ही में मुंबई से अरेस्ट किया गया था और वह अभी न्यायिक हिराहत में हैं। कमाल राशिद खान पर कई केस चल रहे हैं और बॉलीवुड सितारों के खिलाफ खुलकर बोलने वाले KRK का अब शत्रुघ्न सिन्हा ने सपोर्ट किया है।

KRK एक सेल्फ मेड मैन है
शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘किसी को भी ये बात भूलनी नहीं चाहिए कि बावजूद इतने कड़े विरोध और स्ट्रगल के Kamal Rashid Khan एक सेल्फ मेड मैन है। उसके ऊपर परवरदिगार का आशीर्वाद है। उसने फिल्म इंडस्ट्री और समाज में अपनी अलग जगह बनाई है।’ शत्रुघ्न ने KRK को साजिशों का शिकार बताया।

उसका कॉन्फिडेंस उसकी ताकत है
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उसकी सबसे बड़ी ताकत उसका कॉन्फिडेंस रहा है, वो बिना किसी डर या सपोर्ट के बोलता रहा है। वह सभी बाधाओं के खिलाफ अपने मन की बात कहने से कतराता नहीं है क्योंकि उसके पास कानून/संविधान के ढांचे के भीतर रहते हुए अपनी बात रखने का अधिकार और आत्मविश्वास है, भले ही कोई इस बात को स्वीकार करे या ना करे।’

शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लिखा- वह (KRK) हालातों की साजिशों का शिकार एक पीड़ित मालूम देता है। ईश्व उस पर कृपा करे। उम्मीद और दुआ करता हूं कि KRK को जल्द ही न्याय मिले जो कि वह डिजर्व भी करता है। जय हिंद।

साल 2020 के ट्वीट का है मामला
बता दें कि पिछले मंगलवार को KRK को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने साल 2020 में किए गए कुछ विवादित ट्वीट्स के मामले में गिरफ्तार किया गया। एक्टर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और वह जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com