Friday , April 26 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे पश्चिम में भगवा फहराने का लक्ष्य किया तय

जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे पश्चिम में भगवा फहराने का लक्ष्य तय कर दिया है। संगठन के सारथी के साथ सत्ता की फौज ने अपना तरकश तैयार कर लिया है। चुनावी रणभेरी बजने से पहले चुनावी समर में तैयारी से उतरने की तैयारी है। प्रदेश की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन की कमान संभाल चुके चौधरी भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बातचीत में सबसे ज्यादा फोकस लक्ष्य 2024 पर रखा। इससे संकेत मिल गए कि 2024 की सियासी महाभारत का कुरुक्षेत्र इस बार पश्चिमी यूपी होगा।

पेंद्र सिंह को संगठन की कमान सौंपने के बाद मुख्यमंत्री पश्चिम यूपी की कमान सत्ता के दृष्टिकोण से खुद थामे हैं। मेरठ, मथुरा के बाद मुरादाबाद में सीएम ने मुरादाबाद शांत भाव से पहले अपने नेताओं के सुझाव सुने फिर बताया कि मैदान फतह करने के लिए किस तरह मेहनत करनी है। सीएम ने कहा मुरादाबाद ने जो मांगा वह उसे मिला। पिछले चुनाव में लोकसभा की सभी छह सीटें हारे।

विधानसभा में 27 में दस पर ही विधायक जीते इसके बाद भी नेतृत्व कमजोर नहीं रहे पांच एमएलसी दिए। संगठन की बागडोर भी मुरादाबाद को सौंप दी। अब बारी मुरादाबाद की है। सभी छह सीटों पर सांसद जिताने के लिए योद्धा की तरह काम करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संगठन के लोगों को हिदायत दी जो संगठन ने जिम्मेदारी दी है वही काम करें। जनप्रतिनिधियों को उनका काम करने दें। तालमेल रहेगा पर लक्ष्य से भटकें नहीं। पश्चिम में सभी सीटों पर जीत के लिए विधायक, एमएलसी और संगठन के पदाधिकारी तय रणनीति पर ही चलेंगे।

भेदभाव नहीं कर रहे तो मतदाता भी साथ दे रहे
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार योजनाओं में भेदभाव नहीं कर रही तो मतदाता भी नहीं करेंगे। यह प्रमाण पिछले चुनाव के परिणाम खुद दे रहे हैं। मेहनत करनी होगी। हमें उन तक अपनी बात पहुंचानी होगी। अपने संगनात्मक ढांचे को इस तरह सक्रिय रखना होगा। जनप्रतिनिधियों को प्रतिदिन लक्ष्य के अनुसार काम करने उतरना होगा। कठिन परिश्रम से ही रणनीति काम करेगी। यकीन दिलाया कि दिल से जुटेंगे तो सफलता मिलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com