बदायूं/बिल्सी। यूपी के बदायूं में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दरअसल, इलाके में कचरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी हुई। ये इतना तूल पकड़ गई कि नौबत खून-खराबे की आ गई। कुछ लोगों ने महिला की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया है। वारदात बिल्सी कस्बा के मोहल्ला संख्या 6 में हुई। यहां रहने वाले सोहनलाल की पत्नी रामकली 52 वर्ष का घर के दरवाजे पर कचरा डालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से झगड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि झगड़ा करने वाला यह परिवार उनके कुनबे का ही है। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। वही झगड़ा देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज में बदल गया। इसके बाद दूसरा पक्ष हमलावर हो गया और रामलली की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बुरी तरह महिला को पीटा। महिला चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराकर उसे बचाया। हालांकि, बचाए जाने तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
अस्पताल में किया मृत घोषित
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उनका बेटा ठेला लगाकर बाजार में सब्जी बेच रहा था। झगड़ा बढ़ा और महिला की पिटाई हुई तो उनके परिवार के बच्चों ने इसकी जानकारी बेटे को दी। जानकारी मिलते ही बेटा वहां पहुंचा और बेहोशी की हालत में रामलली को इलाज के लिए सीएचसी ले गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्सी के कोतवाल डीएस धामा ने बताया कि फिलहाल मामले की तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है। महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश करेगी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal