आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। ऐसे में यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट करने की बात कहते हुए सपा प्रमुख यादव ने कहा कि, ‘देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके।’ इसी के साथ अखिलेश ने श्रीलंका का जिक्र करते हुए भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘वहां का हाल देखिए। इसलिए राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए, जो इस बारे में सरकार को समय समय पर बता सके।’ आप सभी को बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”आज ‘राष्ट्रपति चुनाव-2022’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।”
![](https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2022/07/३ए२व्क़्स.jpg)
आप सभी को हम यह भी बता दें, देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। जी हाँ और देशभर के 4,800 सांसद और विधायकों ने वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है। आज मतदान शाम 5 बजे तक होने वाला है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रिटायर होने के बाद एनडीए की तरफ से द्रौपदी मूर्मु और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा इस पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। हालाँकि जो आंकड़े हैं वह सभी द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव से ठीक एक दिन पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने अपील करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाजपा के उनके पुराने साथी उन्हें वोट करें।
इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाल दिया है। आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने भी राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। जी हाँ और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में वोट डाला। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।