Wednesday , April 24 2024

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत गरोठ-मल्हारगढ़ विकासखंड में हो रहा मतदान, जाने अब तक कितने फीसदी हुआ मतदान

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को गरोठ व मल्हारगढ़ विकासखंड में मतदान हो रहा हैं। मल्हारगढ़ में सुबह 9 बजे तक 22 फीसदी मतदान हो गया है। बड़ी ग्राम पंचायतों में केंद्रों पर अच्छी भीड़ लगी है। दोनों जगह 542 मतदान केंद्रों पर जिपं, जपं, सरपंच व पंच के 1174 पदों के लिए मतदान हो रहा है। यहां 2 लाख 91 हजार 653 मतदाताओं को वोट करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान में लगभग पांच हजार कर्मचारी लगे हैं। इसके अलावा 150प सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को गरोठ व मल्हारगढ़ विकासखंड में मतदान हो रहा है। गरोठ में कुल 301 मतदान केंद्र हैं। इसमें से 66 मतदान केंद्र संवेदनशील है। जबकि मल्हारगढ़ में कुल 241 मतदान केंद्र में से 43 मतदान केंद्र संवेदनशील है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में पांच-पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां दोपहर 3 बजे तक मतदान चलेगा। दोपहर 3 बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुके मतदाताओं को पर्ची दी जाएगी। बारिश के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर वाटरप्रुफ टेंट लगाए गए हैं। गरोठ व मल्हारगढ़ में कुल 2 लाख 91 हजार 653 मतदाताओं को वोट डालना है। इनमें गरोठ में 1 लाख 63 हजार 778 मतदाता है जबकि मल्हारगढ़ में 1 लाख 27 हजार 875 मतदाता है। इन दोनों स्थानों पर 6 जिपं सदस्य, 50 जपं सदस्य, 185 सरपंच, 2522 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है।

गरोठ में जिला पंचायत के तीन वार्डों, जनपद के 25 वार्डों, सरपंच के 98 पद एवं पंच के 1354 पदों पर मतदान हो रहा। पंच के अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसी तरह मल्हारगढ में जिला पंचायत के 3 सदस्य, जनपद के 25 सदस्य एवं 85 सरंपच के लिए मतदान हो रहा है। पंच के 1168 पदों के मतदान होना था इनमे से कई पंच निर्विरोध हो गए हैं।

मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक- एक सुरक्षाकर्मी तैनात है। संवेदनशील केंद्रों पर दो- दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पूरी व्यवस्था में एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान के तत्काल बाद मतगणना होगी। लेकिन परिणाम की अधिकृत घोषणा 14 व 15 जुलाई को होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com