Monday , November 23 2026

रामनगरी से जनकपुर तक रेल से जुड़ेंगे दो धाम, PM मोदी दिल्ली से तो CM योगी अयोध्या से आज दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (नेपाल) तक चलने वाली साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ आज सोमवार को होगा। इस उद्घाटन ट्रेन को दिल्ली के हैदराबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन नंबर 04295 अयोध्या धाम से सोमवार 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हाल्ट, मधुबनी और जयनगर होते हुए अगले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04296 जनकपुर धाम से मंगलवार 24 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी और अगले दिन बुधवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (नेपाल) तक चलने वाली साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ आज सोमवार को होगा। इस उद्घाटन ट्रेन को दिल्ली के हैदराबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन नंबर 04295 अयोध्या धाम से सोमवार 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हाल्ट, मधुबनी और जयनगर होते हुए अगले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04296 जनकपुर धाम से मंगलवार 24 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी और अगले दिन बुधवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इसमें सात स्लीपर, तीन एसी थ्री टियर, दो एसी टू टियर, एक पॉवर कार सहित गार्ड कोच और एक एसएलआरडी कोच शामिल है। नियमित ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी। रेलवे ने सभी संबंधित विभागों को ठहराव वाले स्टेशनों पर उद्घाटन ट्रेन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पहचान पत्र अनिवार्य, तत्काल और वीआईपी कोटा नहीं मिलेगा
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी कार्यालय के सामने भव्य मंच बनाया गया है। यही से मुख्यमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मंच पर उनके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह के अलावा कुछ प्रमुख साधु संत मौजूद रहेंगे। मंच के सामने भाजपा नेता, अन्य साधु संत व गणमान्य व्यक्तियों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री के लिए रेस्ट रूम का निर्माण जीआरपी कार्यालय में ही बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री टेढ़ी बाजार प्रवेश द्वार से आएंगे, मंच तक जाने के लिए यात्री सुविधा केंद्र के बगल एक अस्थायी मार्ग का भी निर्माण किया गया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर किए गए इंतजामों को परखा। जिलाधिकारी ने बताया कि समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी रेलवे ने संभाली है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
दोनों देशों के रामायणकालीन धार्मिक, सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रविवार शाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत व नेपाल देश के रेल संपर्क को सुदृढ करने में यह बड़ी उपलब्धि है। इससे दोनों देशों के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व पर्यटन को नया आयाम मकिलेगा।
टीम के साथ डीआरएम ने अयोध्या में डाला डेरा
समारोह को लेकर लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। वह अब समारोह तक यहीं रहेंगे। उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर किए गए इंतजामों को देखा। संबंधित को आवश्यक दिशा दिए। उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां की गई है। इस दौरान आने वाली अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म दो से गुजारा जाएगा। यात्रियों का आवागमन मुख्य भवन से होगा।
कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेगा रेलवे स्टेशन
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम स्थल समेत प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया की जिम्मेदारी आरपीएफ व जीआरपी के हवाले होगी। इसके लिए मौजूदा स्टाफ के अलावा आरपीएफ ने 200 व जीआरपी ने अतिरिक्त 150 जवानों को तैनात किया है। स्टेशन पर आने वाले सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस, पीएसी व यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार को बम व डॉग स्क्वॉयड ने कई चक्र में मुख्य कार्यक्रम स्थल से लेकर संपूर्ण परिसर को खंगाला।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, मार्ग रहेगा डायवर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन भी लागू किया है। अयोध्या धाम क्षेत्र में यह डायवर्जन सोमवार सुबह नौ बजे से समारोह समाप्त होने तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथिगण के वाहन टेढ़ी बाजार की ओर लंगडवीर फ्लाईओवर व रेलवे स्टेशन के मध्य बनी पार्किंग में खड़े होंगे। एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने लोगों से अपील की कि वह निर्धारित मार्गों का प्रयोग कर व्यवस्था में सहयोग करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com