Friday , November 20 2026

2026 वर्ड ऑफ द ईयर बना ‘Human’, AI के बढ़ते दबदबे के बीच इंसानियत की वापसी

दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ रही है। मशीनें इंसानों की तरह सोचने, लिखने, सवालों के जवाब देने और फैसले लेने लगी हैं। ऐसे समय में एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर इंसान और मशीन के बीच फर्क क्या है? इसी बहस के बीच कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने एक बेहद खास शब्द को 2026 का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना है। यह शब्द है- ‘Human’ यानी इंसान। दिलचस्प बात यह है कि एआई के बढ़ते प्रभाव के दौर में डिक्शनरी ने किसी नई तकनीकी शब्दावली को नहीं, बल्कि करीब 575 साल पुराने शब्द को चुना है। यह चयन केवल भाषा से जुड़ा फैसला नहीं, बल्कि उस सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव की ओर भी इशारा करता है, जहां इंसान अपनी पहचान और मानवीय गुणों को नए सिरे से समझने की कोशिश कर रहा है।
आखिर क्यों चुना गया ‘Human’?
कैम्ब्रिज डिक्शनरी के शब्दकोश विशेषज्ञ कॉलिन मैकिंटोश के मुताबिक, एआई ने हमारे ‘मानव होने’ के अर्थ को लेकर बातचीत का तरीका बदल दिया है। अब लोग इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि सोचने, समझने और फैसले लेने की जिम्मेदारी मशीनों को सौंपने से इंसान क्या खो सकते हैं। मैकिंटोश का कहना है कि एआई पर बढ़ती निर्भरता को लेकर चिंता केवल तकनीकी विशेषज्ञों तक सीमित नहीं है। बड़े गणितज्ञों से लेकर छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों तक में यह सवाल उठ रहा है कि तकनीक के इस दौर में मानवीय सोच और क्षमताओं को कैसे सुरक्षित रखा जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com