Saturday , November 7 2026

दीपावली पर देशवासियों को पीएम मोदी का खास संदेश : बोले- हर घर खुशियों से हो रोशन, नई ऊर्जा और संकल्प के साथ बनाएं विकसित भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि यह पर्व हर घर में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।
दिवाली पर पीएम मोदी का संदेश
भारत सरकार के जन संपर्क पोर्टल पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”प्रिय देशवासियों, दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।
एकजुटता और सकारात्मक सोच का संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर भी है। मोदी ने कहा, ”दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे। यह पर्व हमें दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।”
पीएम बोले- विकसित भारत के लिए सभी करें मिलकर प्रयास
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व नई उम्मीदों और सकारात्मक शुरुआत का संदेश देता है। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com