Wednesday , August 19 2026

अर्जुन अवॉर्ड 2025 का ऐलान: तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सूची में एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख समेत कई नाम शामिल हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन निर्धारित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के जरिए खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।
इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए चुने गए खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।
एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी, प्रियंका गोस्वामी
बैडमिंटन: ट्रीसा जॉली, पुलेला गायत्री गोपीचंद
बॉक्सिंग: नरेन्द्र
शतरंज: विदित संतोष गुजराती, दिव्या जीतेन्द्र देशमुख
डेफ शूटिंग: धनुष श्रीकांत
हॉकी: लालरेम्सियामी, राजकुमार पाल
कबड्डी: सुरजीत, पूजा
पैरा-शूटिंग: रुद्रांश खंडेलवाल
पैरा-एथलेटिक्स: एकता भयान
रोइंग: अरविन्द सिंह
शूटिंग: अखिल श्योराण
लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड भी घोषित
लंबे समय तक खेलों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों के लिए दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) के लिए फुटबॉल के आई अरुमैनायगम को चुना गया है। यह सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने सक्रिय करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ संन्यास के बाद भी खेलों के विकास में योगदान दिया हो।
कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में कोचों के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों की भी घोषणा की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com