गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में आगंतुक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों से रूबरू हो सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ट्रायल के बाद मंगलवार से लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कर दिया।उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति द्वारा लगभग 18.40 करोड़ से अम्बेडकर स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का कार्य कराया गया था। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित शो बाबा साहब के बचपन से लेकर संविधान निर्माण तक के सफर को रोचक दृश्यों, प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से जीवंत करता है। स्मारक में आने वाले पर्यटक अब न केवल इसकी भव्यता का अनुभव करेंगे, बल्कि इस शो के माध्यम से इतिहास और प्रेरणा से भी रूबरू हो सकेंगे।
25 अप्रैल से लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल रन कराया जा रहा है। जो अब प्रतिदिन शाम 7ः30 बजे से आगंतुकों के लिए संचालित किया जाएगा।
छह प्रोजेक्टर में फिल्म एवं देशभक्ति के गीत
लाइट एंड साउंड शो के अंतर्गत बाबा साहब के जीवन पर आधारित 30 मिनट की फिल्म एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये जाएंगे। इसके लिए छह प्रोजेक्टर लगाए हैं। प्रत्येक प्रोजेक्टर 30 हजार ल्यूमेन्स क्षमता का हsैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal