Wednesday , May 6 2026

सोशल मीडिया पर छाया नया AI Trend, ChatGPT से बनाएं अपनी क्रेयॉन-स्टाइल Profile Pic

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड को पूरा करने के लिए लोग ChatGPT का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल इमेज को क्रेयॉन-स्टाइल कार्टून में बदल रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें अब आप भी बना सकते हैं। यह डिजाइन एकदम सरल है और दिखने में काफी आकर्षक है। यह एकदम बच्चों द्वारा बनाई गई रंगीन ड्रॉइंग जैसी दिखती हैं।इसके लिए बस चैटजीपीटी में किसी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड करना होता है और नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट का उपयोग करके तस्वीर को रंगीन, क्यूट और बचकाने अंदाज में फिर से प्रस्तुत कर सकते हैं। आइए आपको प्रॉम्प्ट के बारे में बताते हैं। 

प्रॉम्प्ट 1

 सबसे पहले यूजर्स को ChatGPT में अपनी प्रोफ़ाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड करना और फिर यह लिखें: “दी गई तस्वीर को एडिट करें और पूरे दृश्य को क्रेयॉन-शैली की ड्राइंग के रूप में फिर से कल्पना करें। विवरणों को सरल बनाएं और इसे ऐसा दिखाएं जैसे इसे 10 साल के बच्चे ने बनाया हो। मूल तस्वीर के रंगों का उपयोग न करें। इसे सफेद कागज की शीट पर बनाए गए चित्र जैसा एहसास दें, जिसमें एक बहुत ही प्यारा, चंचल और मासूमियत भरा रूप हो। मनमोहक बच्चों जैसी चीज़ें जैसे फूल, कैंडी, तारे, बादल और अन्य प्यारी सजावटी चीज़ें जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाएं। कुल मिलाकर, यह प्यारा, रंगीन और बच्चों जैसी मासूमियत से भरपूर होना चाहिए।”

Prompt 1 in English

“Edit the provided image and reimagine the entire scene as a crayon-style drawing. Simplify the details and make it look like it was drawn by a 10-year-old child. Do not use the original image’s colors. Give it the feeling of being drawn on a sheet of white paper, with a very cute, playful, and innocent look. Add charming childlike elements such as flowers, candy, stars, clouds, and other sweet decorative details to enhance the whimsical feel. Keep the overall result adorable, colorful, and full of childlike innocence”

यह प्रॉम्प्ट का उद्देश्य फोटो को एकदम हाथ द्वारा बनाई है। मूल रंगों और विवरणों के बरकरार रखने के बजाय, यह चैटजीपीटी को कोमल, चंचल और सजावटी तत्वों से भरपूर फोटो को बनाकर देगा।

प्रॉम्प्ट 2

दूसरे प्रॉम्प्ट में फोटो को सुदंर बनाने के लिए थोड़ा बदलाव किया गया है। यूजर्स लिख ​​सकते हैं: “दी गई छवि को एडिट करें और इसे पेस्टल रंगों वाली एक कोमल क्रेयॉन चित्रकारी में बदलें। पात्रों के चेहरे को गोल और अधिक भावपूर्ण बनाएं, जैसे किसी बच्चों की कहानी की किताब में होता है। पृष्ठभूमि को बादलों, इंद्रधनुषों, छोटे दिलों और चमक से भरे एक स्वप्निल दृश्य से बदलें। रेखाओं को थोड़ा असमान रखें ताकि हाथ से बनाए गए चित्र जैसा एहसास हो और पूरी छवि गर्मजोशी भरी, सौम्य और मनमोहक लगे।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com