Thursday , April 16 2026

यूपी में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, बांदा में तापमान 42.6 डिग्री

उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बाद पिछले चार दिनों में

अधिकतम तापमान में औसतन 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गए हैं। दिन में चल रही तेज पछुआ हवाओं में कमी आने से मंगलवार को राज्यभर में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हुई। इसके

परिणामस्वरूप दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिनों तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं रहेगा। इस दौरान शुष्क पछुआ हवाएं चलती रहेंगी और मौसम साफ बना रहेगा। कर्नाटक और महाराष्ट्र क्षेत्र में बने

प्रतिचक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके चलते राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाकर सामान्य से अधिक रह सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com