Friday , April 10 2026

एक्शन मोड में योगी सरकार, उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने आपदा प्रभावि जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण, किसानों को जल्द राहत के निर्देश

प्रदेश में हालिया असामयिक वर्षा, तेज हवाओं और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान के बीच सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ सहित कई जनपदों का दौरा कर फसल क्षति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य तेजी से पूरा कर प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हर संभव आर्थिक सहायता दी जाएगी। हवाई सर्वेक्षण के बाद आजमगढ़ और फतेहपुर में समीक्षा बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें जिलाधिकारियों व कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फसल नुकसान का सही आकलन कर जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि राहत वितरण में देरी न हो।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com