शहर में रसोई गैस की बुकिंग के बाद होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही है। उपभोक्ता मजबूरन गोदामों पर जाकर सिलिंडर उठा रहे हैं। चिनहट समेत कई क्षेत्रों में लंबी कतारें आज भी नजर आईं। 25 दिन पूरे होने के बाद बुकिंग भी आसानी से नहीं हो पा रही है। कभी सर्वर खराब तो कभी अन्य तकनीकी समस्या का उपभोक्ता सामना कर रहे हैं। रसोई गैस की बुकिंग और होम डिलीवरी में पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है। बुकिंग में सर्वर की समस्या बनी हुई है। जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग हो रही तो उनमें से ज्यादातर के घरों पर आठ से 10 दिन में सिलिंडर पहुंच रहे हैं। डिलीवरी का मैसेज भी आठ से 10 दिन में आ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सीधे गोदामों पर जाकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडर का संकट है लेकिन आवश्यकता भर गैस स्कूल, अस्पताल, स्वयंसेवी संस्थानों आदि में भेज दी जाती है। शहर के कई गोदामों में शुक्रवार को गैस उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं थी। नेशनल डिग्री कॉलेज इंडेन के गैस गोदाम पर आज उपभोक्ताओं की कतार नहीं थी। सिलिंडर से भरा ट्रक भी खड़ा नजर आया। गोदाम प्रभारी राकेश ने बताया इंडेन में किसी तरह की समस्या ज्यादा नहीं आई। बुकिंग होने पर दो से तीन दिन में घरों पर सिलिंडर पहुंचाने की कोशिश रही और लोगों को मिली भी। रोजाना करीब 250 सिलिंडर तक होम डिलीवरी कर रहे हैं। एजेंसी से पर्ची लेकर आठ से 10 ही उपभोक्ता गोदाम पर सिलेंडर लेने आते हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal