Wednesday , March 25 2026

आम निर्यात का सर्टिफिकेशन करेगा जापान, जापान से आए दल ने किया पैक हाउस का ऑडिट

राजधानी के मलिहाबाद में संचालित मैंगो पैक हाउस से जापान आम का निर्यात करने की राह आसान होगी। जल्द जापान आम का निर्यात करने के लिए पैक हाउस को सर्टिफिकेशन करके निर्यात का मानक आधारित प्रमाण पत्र देगा। इससे पैक हाउस से प्रदेश भर का भेजा जाने वाला आम स्वीकृत कर लिया

जाएगा।मंगलवार को जापान से आए दल ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अधिकारियों के साथ मैंगो पैक हाउस का दौरा करके ऑडिट किया। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल से आम का उत्पादन, खरीद, धुलाई, प्रोसेसिंग, वेपर ट्रीटमेंट, गामा परीक्षण से लेकर पैकिंग तक की

जानकारी की। तकनीकी टीम ने प्लांट में मशीनों का विधिवत परीक्षण किया। निर्यात के मानक, नवीनीकरण, प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज देखे। इस आधार पर जापान अपने देश के मानक बताकर आम निर्यात करने का सर्टिफिकेशन करेगा। इसके अलावा जापान की तरह जिन देशों के मानक होंगे वहां भी आम निर्यात किया

जा सकेगा।
वहीं, एपीडा ने पैक हाउस का विजिट करके यूरोपीय देशों में निर्यात का सर्टिफिकेशन भी नवीनीकरण कर दिया है। इधर, पैक हाउस ने आम निर्यात की तैयारी शुरू कर दी है। प्लांट की साफ-सफाई, मशीनों की सर्विस से लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। अब देशों से आर्डर लिए जाएंगे।
पहली बार जापान जाएगा आम
सर्टिफिकेशन होने पर मैंगो पैक हाउस से जापान आम का निर्यात पहली बार होगा। क्योंकि जापान में निर्यात के मानक कठिन हैं और स्वयं ही प्रमाणित करके खाद्य पदार्थों की खरीद करता है। बिना सर्टिफिकेशन के खाद्य पदार्थ भेजने पर वापस कर देता है। इससे निर्यातकों को काफी नुकसान होता है। पिछले वर्ष निर्यात

की पहल शुरू हुई थी और आम दूतावास तक ही गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com