Tuesday , March 17 2026

काव्य समारोह में वाराणसी के सात कवियों को किया सम्मानित

चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में सोमवार को सुंदरं के काव्य समारोह में वाराणसी के बृजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश, भोपाल के मनीष श्रीवास्तव बादल, डॉ. वीएम खरे, डॉ. अभिनव गुप्त, मंजू सक्सेना, अनिल यादव अनिकेत और वर्षा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। लोक आंगन व नीलाक्षी फाउंडेशन के सहयोग और ज्योति किरन रतन के संयोजन में अवधी व्यंजन उत्सव में नीलम वर्मा, मीनाक्षी साहू ने लोगों को फरे, नून बरी, गुलगुले, आलू कचालू चखाया। पुस्तक मेले में बुक ग्लोब के स्टाल पर अचल प्रियदर्शी की ब्राण्ड हेमंत, डॉ. सीताराम इंडिया की भारतीय महिला राजनीतिज्ञ : संघर्ष से सफलता का सफर, रामनगीना मौर्य की कार्टून का खजाना जैसी बहुत सी किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं। रोहित बुक के स्टाल पर वाणी प्रकाशन की चर्चित पुस्तकों के बीच निदा फाजली, राहत इंदौरी, दुष्यंत कुमार, जॉन एलिया, गुलजार, बशीर बद्र, रामधारी सिंह दिनकर, कुमार विश्वास आदि की शायरी कविताओं की किताबें हैं तो मैं हिटलर की दासी थी, रामायण की महिला पात्र, राष्ट्रवाद बनाम देशभक्ति, विज्ञान का ज्ञान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रीतिकाल सैक्सुअलिटी का समारोह जैसी विविधतापूर्ण विषयों की चर्चित पुस्तकें हैं। साहित्यिक मंच की गतिविधियों का आरंभ सोमवार को काव्या सतत साहित्य यात्रा व शारदेय प्रकाशन के तत्वावधान में गोष्ठी व परिचर्चा से हुआ। गोष्ठी में मनोरमा लाल, करुणा पाण्डेय, अलका प्रमोद, मनु राय, पवन जैन, नेहा अग्रवाल नेह की उपस्थिति रही। विपिन मलिहाबादी, मुकेश मिश्रा, स्वरिका कीर्ति, रेनू छाबड़ा, दीपा श्रीवास्तव, इला शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, निवेदिता श्री, अपर्णा सिंह, रोली सारस्वत, इन्दु सारस्वत ने रचनाएं पढ़ीं। द्वितीय सत्र में एक बजे से निवेदिता श्री की पुस्तक दशमेश पिता गुरु गोबिन्द सिंह पर चली चर्चा में मीनू खरे, राजवंत राज, विनीता मिश्रा, रत्ना कौल के साथ रेनू छाबड़ा, अलका प्रमोद व ज्योत्स्ना सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। दोपहर में डॉ. अमरेश मोहन की स्वास्थ्य से जुड़ी अंग्रेजी पुस्तक फिजियोथेरेपी ऑफ़ लाइफ का विमोचन हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com