Monday , March 16 2026

श्रावस्ती में जून तक पूरा होगा बुद्धवनम पार्क, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण

प्रदेश सरकार की सतत पर्यटन नीति के तहत जनपद श्रावस्ती में विकसित किया जा रहा बुद्धवनम पार्क इस वर्ष जून के अंत तक पूरा होने की संभावना है। परियोजना के पूरा होने से प्रदेश में बौद्ध पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है और यह स्थल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

श्रावस्ती विश्व में बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। यहां श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल, भूटान, थाईलैंड, चीन और जापान सहित कई देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप इस क्षेत्र को बौद्ध पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा

है। परियोजना के तहत पार्क के लैंडस्केप क्षेत्र में कई प्रमुख संरचनाओं का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। धर्मचक्र से संबंधित आठ संरचनाओं के आरसीसी फाउंडेशन तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा म्यूरल वॉल के लिए आरसीसी स्ट्रक्चर बन चुका है, जिस पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। सेंटर पाथ-वे और स्टेप गैलरी

के लिए ब्रिक वर्क का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
पर्यटकों के लिए बन रहे आधुनिक सुविधाएं
पार्क में आने वाले पर्यटकों को बौद्ध धर्म और क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके कॉलम ढलाई का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा होने की संभावना है।इसके साथ ही पर्यटकों के ठहरने के लिए डॉर्मेट्री का निर्माण अंतिम चरण में है, जहां आंतरिक प्लास्टर और

फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की भी व्यवस्था विकसित की जा रही है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा लाभ
बुद्धवनम पार्क के विकसित होने से बौद्ध पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com