Thursday , February 19 2026

PM Modi ने Chhatrapati Shivaji Maharaj को किया नमन, बोले- थे दूरदर्शी नेता और स्वराज्य के प्रतीक।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक एवं रणनीतिक विचारक थे और उनका साहस एवं शासन सभी का मार्गदर्शन करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था और उन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा

साम्राज्य की स्थापना की थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के समर्थक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका शासन हमें मार्गदर्शन दे और न्याय एवं आत्मसम्मान की

उनकी भावना हमारे समाज को मजबूत करे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।’’ शिवाजी मुगल वंश के कट्टर विरोधी थे और

उनका प्रशासन धार्मिक सहिष्णुता एवं विभिन्न समुदायों के एकीकरण पर आधारित था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com