Thursday , February 19 2026

यूपी एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बैंक खाता सीज, 94 लाख रुपये था गृहकर बकाया

नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गृहकर बकाए पर यूपी एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बैंक खाता और उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड के देवा रोड, चिनहट स्थित उपकेंद्र को सील कर दिया। जोनल अधिकारी जोन-2 संजय यादव ने बताया कि जोन-2 अंबेडकर

नगर वार्ड स्थित यूपी एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर 31 मार्च 2020 तक 94,04,294 रुपये गृहकर बकाया है। निगम ने समय-समय पर बिल और नोटिस ऑफ डिमांड जारी किए गए थे। संबंधित अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर भुगतान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन अब तक बकाया राशि जमा नहीं

की गई। जिस पर यूपी एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बैंक खाता सीज कर दिया। कर अधीक्षक जोन 7 अजीत राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के देवा रोड, चिनहट स्थित उपकेंद्र पर 1,98,85,360 रुपये गृहकर बकाया था। संबंधित विभाग को कई बार नोटिस भेजे गए थे,

लेकिन भुगतान नहीं किया गया। जिस पर उपकेंद्र को सील कर दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com