Thursday , February 19 2026

19 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

मेष- आज राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। घर की व्यवस्था में सुधार आयेगा। व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- आज समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। अपनी कार्यप्रणाली को इस समय गुप्त रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। घर में लटके हुए कार्यों को आप पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

मिथुन – आज किसी को उधार न दें। आपके पास अत्यधिक काम रहने वाला है। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्या होने की संभावना है। गैस और एसीडिटी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

कर्क- आज किसी से अधिक अपेक्षा न करें। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से आपको सीखना चाहिए। मन में आशंका हो सकती है। किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह- आज किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या- आज कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी होने की सम्भावना है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।

तुला- आज शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक- आज व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्य आप से प्रसन्न रहेंगे। गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

धनु- आज किसी रिश्तेदार के मिलने से आपका दिन अच्छी तरह बीतेगा। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। रुचि के अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मकर- आज अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में समझौते करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

कुंभ- आज आप व्यवसाय पर विशेष ध्यान देने वाले हैं। नई कार्ययोजनाओं पर काम कर सकते हैं। अपने जीवनस्तर में परिवर्तन ला सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन- आज आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा। लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें। अपने काम और योग्यता पर विश्वास बनाये रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com